- आज मंच पर उतरेंगी छत्तीसगढ़ की दिव्यांग बेटियां
रायपुर।छत्तीसगढ़ में प्रतिभा, आत्मविश्वास और हौसले को मंच देने वाली एक अनोखी पहल आज यानी 20 सितंबर को आकार लेने जा रही है। अंबुजा सिटी सेंटर मॉल में मिस दिव्यांग सुंदरी छत्तीसगढ़ 2026 प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन राधे फिल्म्स एंड इंटरटेनमेंट हाउस और जेसीआई राइस रायपुर द्वारा एसोसिएट किया जा रहा है। प्रतियोगिता के आयोजन की तैयारियों को लेकर इवेंट डायरेक्टर युगल गौतम और इवेंट डिजाइनर दिव्या यादव ने बताया कि प्रतिभागियों के लिए इंट्रोडक्शन एंड टेलेंट राउं, ट्रेडिशनल वियरिंग, फाइनल क्वेश्चन एंड आंसर और क्राउन सेरेमनी जैसे चरण आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन दिव्यांग बेटियों को केवल मंच नहीं, बल्कि प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान, प्रतिभा और आत्मविश्वास प्रदर्शित करने का अवसर देने की पहल है। यह आयोजन केवल सौंदर्य प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि उन युवतियों के आत्मविश्वास और प्रतिभा को सामने लाने की कोशिश है, जिनके लिए शारीरिक सीमाएं कभी उनके सपनों की राह में बाधा नहीं है।








