अखण्ड रामनाम सप्ताह एवं शोभायात्रा के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

भाटापारा,पुलिस अधीक्षक गौरव राय के निर्देशन में आगामी त्योहारों एवं आयोजनों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने हेतु भाटापारा पुलिस द्वारा लगातार शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 30 अगस्त को थाना भाटापारा शहर परिसर में राम नाम सप्ताह एवं आगामी 5 सितंबर को निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के संबंध में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। गुरुवार को एसपी श्री गौरव राय ने राम सप्ताह मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिलावासियों की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की और शोभायात्रा एवं जुलूस मार्ग का पैदल निरीक्षण कर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखने दिए कड़े निर्देश दिए। पूरे शहर को विभिन्न सेक्टरों में विभाजित कर राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं बल तैनात, कानून व्यवस्था पर रहेगी कड़ी नजर  शोभायात्रा, झांकी व रैली के निर्धारित रूट तथा समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। जुलूस के दिन सुरक्षा और यातायात के लिए पुलिस बल तैनात होंगे

शोभायात्रा के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था सुगम बनाए रखने तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती को लेकर चर्चा की गई। शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन एवं मानक आवाज सीमा के भीतर ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग करने की हिदायत दी गई।

आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने या शांति भंग करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी। बैठक के दौरान उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं समिति के सदस्यों ने भी अपने-अपने सुझाव रखे, जिन पर पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।  भाटापारा पुलिस ने सभी नागरिकों एवं आयोजकों से अपील की है कि आगामी राम सप्ताह एवं शोभायात्रा के आयोजन को आपसी भाईचारे, शांति व सौहार्द के साथ भव्य रूप से संपन्न कराएं तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तत्काल स्थानीय पुलिस को सूचित करें।

Hot Topics

Related Articles