बिलासपुर/सीपत:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीपत इकाई की नवीन नगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यकारिणी की घोषणा श्री प्रदीप कुमार साहू जी, विभाग संगठन मंत्री मुंगेली, बिलासपुर ग्रामीण द्वारा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

नवीन कार्यकारिणी में आदर्श शर्मा को नगर मंत्री एवं श्री सुनील निर्मलकर को इकाई उपाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। नई कार्यकारिणी में विनय यादव, प्रियंका साहू एवं दीपक साहू को नगर सह मंत्री, अर्चना साहू एवं सुरभि साहू को कार्यालय संबंधी दायित्व, शुभम को सोशल मीडिया संयोजक तथा कान्हा यादव को सह संयोजक बनाया गया। इसी क्रम में अनुराग बंजारे को SFD संयोजक एवं वर्षा साहू को सह संयोजक, यश प्रजापति को SFS संयोजक एवं अभिजीत माधव मिश्रा को सह संयोजक, प्रेरणा सुनहरे को RKM संयोजक एवं मधु साहू को सह संयोजक, भावेश कुर्रे को खेलो भारत संयोजक एवं शिवराज कोसले को सह संयोजक तथा सत्यवान को NSS प्रमुख एवं सुहानी मंजरे को सह संयोजक का दायित्व सौंपा गया। श्रद्धा को महाविद्यालय प्रमुख, नींबू गोस्वामी को महाविद्यालय सह प्रमुख, दिव्या केवट को विद्यालय प्रमुख एवं नरेंद्र कुमार खुटे को विद्यालय सह प्रमुख बनाया गया। वहीं नंदिता सोनवानी को तकनीकी प्रमुख तथा अमन धीवर को सह प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई। राहुल पटेल को स्टूडेंट मैट्रिक संयोजक एवं एकनाथ पटेल को सह संयोजक, चंचल धीवर को स्टडी सर्किल प्रमुख एवं विकास केवट को सह प्रमुख, टुकेश्वर को फार्माविजन प्रमुख एवं पूजा को सह संयोजक बनाया गया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में तुलसीराम साहू, रितिक साहू, रितेश भट्ट, कृष्णा निर्मलकर, आराधना रात्रि, देवराज सोनवानी, मीनाक्षी एवं पूजा को दायित्व सौंपा गया। छात्रहित और राष्ट्रहित को देंगे प्राथमिकता : आदर्श शर्मा नवनियुक्त नगर मंत्री आदर्श शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रहित एवं राष्ट्रहित के विषयों को प्राथमिकता देती है। नवीन कार्यकारिणी के सभी दायित्ववान कार्यकर्ता संगठन के विचारों को विद्यार्थियों तक पहुंचाने तथा सीपत क्षेत्र में छात्रहित से जुड़े कार्यों को गति देने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संगठन के विचारों से जुड़कर विद्यार्थी हित, समाज सेवा और राष्ट्रहित के लिए निरंतर सक्रिय रहने का संदेश दिया गया। मार्गदर्शन से नवीन दायित्व प्राप्त कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, प्रेरणा और उत्साह का संचार हुआ। कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया। कार्यकारिणी घोषणा के अवसर पर अजय पाण्डेय, विकास पटेल एवं लक्ष्मी पटेल सहित संगठन के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








