Saturday, February 28, 2026
More

    अगर ईवीएम और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी न होती तो छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस की सरकार होती – पूर्व सीएम भूपेश बघेल

    बिलासपुर। राहुल गांधी के आवाहन पर देशभर में “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में, आज बिलासपुर के मुंगेली नाका चौक स्थित ग्रीन गार्डन में छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट के नेतृत्व में यह अभियान शुरू किया गया। इस मौके पर कांग्रेस के कई दिग्गज नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। मंच पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, मंत्री सत्यनारायण शर्मा, ताम्रध्वज साहू और पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अपने विचार रखे। पहले भूपेश बघेल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता को संबोधित किया, उसके बाद दीपक बैज और अंत में सचिन पायलट ने अपनी बात रखी।

    गड़बड़ी न होती आज कांग्रेस की सरकार होती – पूर्व सीएम

    सभा की शुरुआत में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर जमकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने कर्नाटक में फर्जी वोटरों का खुलासा किया, लेकिन आयोग ने जांच की बजाय उनसे हलफनामा और माफी मांगने को कहा। वहीं, अनुराग ठाकुर से क्यों नहीं हलफनामा लिया गया?” बघेल ने कहा कि अगर ईवीएम और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी न होती तो छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस की सरकार होती। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी “हाइड्रोजन बम” फोड़ने की तैयारी कर रहे हैं, और अगर यह बम कहीं बनारस में फूट गया तो मोदी सरकार का क्या होगा?

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!