Wednesday, February 25, 2026
More

    अजय चंद्राकर पर भड़के टीएस सिंहदेव, FIR करवाता लेकिन मित्रवत व्यवहार ने रोक रखा है

    अम्बिकापुर। अम्बिकापुर में टीएस सिंहदेव ने कांग्रेस टैलेंट के साथ ही अजय चंद्रकार के बयान और अमित बघेल के छतीसगढ़ियावाद को लेकर बड़ा बयान दिया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंह देव ने अजय चंद्राकर को लेकर भी बड़ा बयान दिया है। टीएस सिंहदेव ने कहा की कभी—कभी लगता है अजय चंद्राकर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दूं, लेकिन उनसे मित्रवत व्यवहार है, मगर इतनी हल्की बयानबाजी नहीं करनी चाहिए। अजय चंद्राकार ने टीएस सिंह देव के पास लाइसेंसी बंदूक वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है।  इसके साथ ही कांग्रेस के टैलेंट हंट अभियान को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा है कि जो तर्कपूर्ण बातों को लेकर जुड़ना चाहते हैं उनके लिए यह अभियान एक बेहतर अवसर है। जो युवा जुड़ना चाहते हैं उनके जोड़ने का अभियान है। इसके साथ ही छतीसगढ़ियावाद को लेकर टीएस सिंहदेव ने कहा कि छत्तीसगढ़ियावाद का कोई भी जनक हो, लेकिन जो भी देश के कानून के तहत आकर रह रहे हैं उन्हें यहां रहने का पूर्ण अधिकार है। यहां के लोगों का शोषण हो रहा हो तो बात अलग है, जो यहाँ आकर रह गया वो छत्तीसगढ़िया हो गया। उन्होंने ये सवाल भी किया कि अमित बघेल के पूर्वज कितने साल पहले यहां आए, कुछ तो बुद्धि पूर्वक बातें करें।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!