Tuesday, February 24, 2026
More

    डोंगरगांव: अभय शुक्ला बॉडी बिल्डिंग स्पर्धा में बने मिस्टर इंडिया

    डोंगरगांव। नगर के होनहार युवक अभय शुक्ला ने एक बार फिर बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने गांव, नगर और माता-पिता का नाम रोशन किया है। अभय शुक्ला, स्व. रामनारायण शुक्ला एवं लता शुक्ला के सुपुत्र हैं। प्रारंभ से ही बॉडी बिल्डिंग के प्रति विशेष रुचि रखने वाले अभय ने इस रुचि को अपने पैशन में बदला और कड़ी मेहनत के बल पर सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचे।

    पूर्व में मिस्टर छत्तीसगढ़ का खिताब जीत चुके अभय शुक्ला ने 11 जनवरी 2026 को नागपुर के सुरेश भट ऑडिटोरियम में आयोजित डीबी क्लासिक सीजन-3 नेशनल बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक चैंपियनशिप में भाग लिया।

    इसी क्रम में 12 जनवरी 2026 को राजीव गांधी सर्कल रोड, इंदौर में आयोजित ऑल इंडिया फेडरेशन कप ट्रॉफी 2026 के ग्रैंड फाइनल में भी अभय शुक्ला ने 85 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन कर मिस्टर इंडिया का खिताब जीता। यह प्रतियोगिता एमपी बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन, इंदौर द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, छत्तीसगढ़, कोलकाता, आंध्र प्रदेश एवं तमिलनाडु सहित विभिन्न राज्यों के बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया था।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!