रायपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार की रात रायपुर पहुंच गए हैं। आज रविवार 15 दिसंबर को शाह अलग-अलग कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुबह 11 बजे रायपुर पुलिस लाइन पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर 3 बजे जगदलपुर में शाह बस्तर ओलिंपिक समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। जहां बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
छत्तीसगढ़ में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह देर रात पहुंचे। एयरपोर्ट पर सीएम विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। आज दिनभर छत्तीसगढ़ में ही शाह रहेंगे। सुबह 11 बजे रायपुर पुलिस लाइन में बैठक आयोजित करेंगे। इसके बाद वे बस्तर जाएंगे। बस्तर में आयोजित ओलिंपिक के समापन कार्यक्रम में विजेताओं को सम्मानित करेंगे। वहीं बस्तर के लिए शाह बड़ी घोषणा कर सकते हैं।दौरे पर अमित शाह ओलिंपिक समापन कार्यक्रम के बाद शाम 5:15 बजे जगदलपुर के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। जहां सरेंडर कर पुनर्वास कर चुके नक्सलियों से मुलाकात करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ में 700 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया है। इसके बाद सरकार की पुनर्वास नीति के तहत इनको आर्थिक मदद दी गई है।





