Monday, February 23, 2026
More

    अम्बिकापुर से बिलासपुर हवाई सेवा अगले महीने से।

    रायपुर- फ्लाई बिग एयरलाइन 19 दिसम्बर से अंबिकापुर और बिलासपुर के बीच हवाई सेवा शुरू करेगा। यह उड़ान सेवा सप्ताह में तीन दिन गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित होगी। इसके साथ ही अंबिकापुर और बिलासपुर के बीच छह घंटे का सफर अब केवल एक घंटे का हो जाएगा। फ्लाइट की समय सारणी के अनुसार विमान अंबिकापुर से दोपहर 12:50 बजे रवाना हो कर बिलासपुर में 13:45 बजे पहुंचेगा। वापसी में यह फ्लाइट बिलासपुर से 14:10 बजे टेकआफ और 15:05 बजे अंबिकापुर लैंड करेगा। एटीआर श्रेणी का 72 सीटर प्लेन होगा ।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!