Monday, February 23, 2026
More

    अयोध्या में रामलला स्थापना के प्रथम वर्षगांठ पर देश राममय

    अयोध्या।  रामलला स्थापना  के प्रथम वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “अयोध्या में रामलला के अभिषेक की प्रथम वर्षगांठ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

    सदियों के त्याग, तपस्या और संघर्ष के बाद निर्मित यह मंदिर हमारी संस्कृति और आध्यात्म की बहुत बड़ी विरासत है। मेरा विश्वास है कि यह दिव्य मंदिर शांति और सौहार्द का प्रतीक होगा।” भव्य राम मंदिर विकसित भारत के सपने को साकार करने में एक महान प्रेरणा बनेगा।

     

    दर्शन के लिए पहुंचे भक्त

    इस दिन देशभर से श्रद्धालु विशेष कार्यक्रम के तहत रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे हैं। दिल्ली और हिमाचल समेत 10 राज्यों से लोग रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंचे।

    इस विशेष अवसर पर 11 से 13 जनवरी तक समारोह आयोजित किए जाएंगे और इन तीन दिनों के दौरान कोई वीआईपी दर्शन नहीं होगा। सामान्य दर्शन सुबह 6.30 बजे से रात 9.30 बजे तक जारी रहेंगे।

     

    विशेष व्यवस्था एवं भक्ति का माहौल

    राम मंदिर को विदेशी फूलों से सजाया गया है और मंदिर ट्रस्ट ने अंगद टीला पर जर्मन हैंगर टेंट लगाया है, जिसमें 5 हजार श्रद्धालु राम कथा सुनेंगे। इस ऐतिहासिक दिन पर अयोध्या में हर्षोल्लास का माहौल है और हर कोई रामलला की पूजा में भाग ले रहा है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!