अरसीटोला के ग्रामीणों ने रोजगार सहायक को हटाने के लिए जनपद पंचायत का किया घेराव

  • ग्रामीणों ने सीईओ और जनपद अध्यक्ष को ज्ञापन दिया,कार्यवाही नहीं हुई तो होगी चक्काजाम

डोंगरगांव (घनश्याम साव)।जनपद पंचायत डोंगरगांव श्रेत्र के अंतर्गत ग्राम अरसीटोला के ग्रामीणों ने तीन चार गाड़ियों में भराकर पूरा ग्रामीणों ने गांव के ही रोजगार सहायक कौशल कुंजाम को तत्काल हटाने और उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही को लेकर 2 घंटे तक जनपद पंचायत डोंगरगांव का घेराव ग्रामीणों ने किया था,

ग्रामीणों का कहना है कि रोजगार सहायक कौशल कुंजाम के कार्यप्रणाली से ग्रामीण संतुष्ट नहीं है ग्रामीणों ने रोजगार सहायक के ऊपर अनेक गंभीर आरोप लगाया है ग्राम अरसीटोला के सभी ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा अगर रोजगार सहायक को इस गांव से अन्यत्र स्थान नहीं भेजा गया तो एक सप्ताह के भीतर पूरा ग्रामीणों के द्वारा नेशनल हाईवे के मुख्य मार्ग में चक्काजाम किया जाएगा, सैकड़ों की संख्या में पहुंचे ग्रामीण जनों ने सीईओ रोशनी भगत और जनपद पंचायत अध्यक्ष रंजिता पटौदी के नाम से ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी विद्या चंद्राकर और ओमप्रकाश जैन करारोपण अधिकारी को दिया गया है

ज्ञापन में ग्रामीणों ने रोजगार सहायक को तत्काल हटाने की मांग और उनके जगह दूसरे रोजगार सहायक को भेजने की मांग की गई है,

जनपद पंचायत डोंगरगांव के सीईओ रोशनी भगत ने कहा ग्राम अरसीटोला के ग्रामीणों ने लिखित आवेदन दिया गया है आवेदन में गांव के ही रोजगार सहायक को हटाने की मांग की गई है ग्रामीणों के आवेदन के अनुसार रोजगार सहायक के खिलाफ जांच कर विधिवत कार्यवाही की जाएगी,

Hot Topics

Related Articles