अवैध मुरूम उत्खनन पर कार्यवाही: राजस्व विभाग ने जब्त किए वाहन

डोंगरगांव (दीपक अवस्थी) — अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डोंगरगांव के निर्देश एवं तहसीलदार के मार्गदर्शन में राजस्व निरीक्षक रामजी साहू ने ग्राम मारगांव में अवैध मुरूम खनन पर बड़ी कार्यवाही की।

शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग की टीम, जिसमें आरआई के साथ-साथ पटवारी भी शामिल थे, ने मौके पर छापा मारा। इस दौरान पिंटू गुप्ता के स्वामित्व वाले वाहन अवैध मुरूम ढुलाई करते हुए पकड़े गए।

गौरतलब है कि पिंटू गुप्ता द्वारा लंबे समय से ग्राम मारगांव में अवैध मुरूम खनन का कार्य किया जा रहा था, जिसकी शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

कार्रवाई के दौरान जब्ती बनाकर संबंधित वाहनों को डोंगरगांव थाने को सुपुर्द किया गया। प्रशासन ने अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई जारी रखने का संकेत दिए है।

Hot Topics

Related Articles