बलौदाबाजार ● होटल, ढाबा, ठेला आदि में लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले संचालकों, अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले आरोपियों के विरुद्ध की गई छापामार कार्यवाही…..
● *पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में दिनांक 09.08.2026 को आकस्मिक चेकिंग कार्यवाही कर शराब पीने, बैठने एवं अन्य सुविधा उपलब्ध कराने, सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले कुल 05 होटल, ढाबा, ठेला, चखना सेंटर संचालकों पर की गई कार्यवाही*
बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा *पुलिस अधीक्षक श्री गौरव राय के कुशल निर्देशन में अवैध गतिविधियों में लिप्त आरोपियों, शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा का संचालन करने वाले तथा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़* कार्यवाही लगातार जारी है। *इसी क्रम में थाना भाटापारा ग्रामीण, सुहेला, पलारी, पुलिस चौकी सोनाखान, गिरौदपुरी की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.08.2026 को अवैध रूप से चखना सेंटर का संचालन करने वाले, सडक मार्ग के किनारे स्थित होटल, ढाबा, ठेला आदि में पीने, बैठने की सुविधा उपलब्ध कराकर अवैध रूप से शराब पिलाने वाले तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले कुल 05 आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही किया* गया है। पकड़े गए सभी 05 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही किया गया है।
आरोपियों के नाम
1. मंगलू उम्र 55 साल निवासी ग्राम कुर्रागढ चौकी सोनाखान
2. प्रकाश चंदेल उम्र 44 साल निवासी ग्राम तिल्दाबांधा थाना सुहेला
3. प्रकाश सागर उम्र 40 साल निवासी ग्राम मानाकोनी चौकी गिरौदपुरी
4. गैंदराम जांगडे उम्र 44 साल निवासी ग्राम भरूवाडीह थाना पलारी
5. रामायण यादव उम्र 42 साल निवासी ग्राम दतरेंगी थाना भाटापारा ग्रामीण








