बलौदाबाजार (रिपोर्टर मोहनतिवारी)● थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल बलौदाबाजार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अर्टिका कार से भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब तस्करी करते आरोपी गिरफ्तार
● शराब और कार जब्त: आरोपी के कब्जे से 130 पाव अवैध शराब (कुल 23.400 बल्क लीटर) और तस्करी में प्रयुक्त अर्टिका कार बरामद।
● नाकाबंदी में सफलता: मुखबिर की सटीक सूचना पर कृषि उपज मंडी खोरसीनाला के सामने खैंदा मेन रोड के पास घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी को।
आरोपी- धनकुमार टंडन पिता श्यामरतन टंडन, उम्र 58 वर्ष, साकिन खैंदा (ड), थाना सिटी कोतवालीबलौदाबाजार पुलिस को मिली बड़ी सफलता ● शराब और कार जब्त -: आरोपी के कब्जे से 130 पाव अवैध शराब ( कुल 23.400 बल्क लीटर ) और तस्करी में प्रयुक्त अर्टिका कार बरामद,,,
● *नाकाबंदी में सफलता: मुखबिर की सटीक सूचना पर कृषि उपज मंडी खोरसीनाला के सामने खैंदा मेन रोड के पास घेराबंदी कर दबोचा गया आरोपी को।*
● *सख्त तेवर: पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के कुशल निर्देशन में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार जारी है धरपकड़ अभियान।
पुलिस अधीक्षक श्री ओ.पी. शर्मा के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध रूप से शराब के क्रय-विक्रय और परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल बलौदाबाजार की संयुक्त पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए लग्जरी कार से भारी मात्रा में अवैध रूप से शराब का परिवहन कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।
*मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की नाकाबंदी*- दिनांक 07.07.2026 को थाना सिटी कोतवाली एवं सायबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम को दोपहर करीब 13:00 बजे जरिए मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि एक सफेद रंग की अर्टिका (ERTICA) कार क्रमांक DL 1 C AE 6066 में भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर परिवहन करते हुए ग्राम खैंदा की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना तस्दीक व कार्रवाई हेतु पुलिस स्टाफ तत्काल रवाना हुआ और कृषि उपज मंडी खोरसीनाला के सामने खैंदा (ड) मेन रोड पर रणनीतिक रूप से नाकाबंदी की गई।
*कार की तलाशी में बरामद हुई 130 पाव अवैध शराब*- नाकाबंदी के दौरान मुखबिर के बताए अनुसार उक्त सफेद रंग की अर्टिका कार को रोककर चालक से पूछताछ की गई। चालक ने अपना नाम धनकुमार टंडन बताया। अवैध रूप से शराब परिवहन के संबंध में पूछताछ करने पर वह टालमटोल करने लगा, जिसके बाद गवाहों के समक्ष वाहन की सघन तलाशी ली गई, जिसमें
1. वाहन के बीच वाले सीट से: एक सफेद-लाल रंग के थैले से 40 (पाव) गोवा शराब बरामद हुई।
2. कार की डिग्की से: एक भूरा मटमैला रंग के थैले से 90 (पाव) रोमियो देशी मसाला शराब (प्रत्येक शीशी में 90 एम.एल. शराब भरी हुई) बरामद हुई।
3. इस प्रकार आरोपी के पास से कुल 130 पाव शराब (कुल मात्रा 23.400 बल्क लीटर, कीमती ₹13,800/-) अवैध रूप से परिवहन करते पाई गई, जिसे मौके पर जप्त किया गया।
4. इसके साथ ही शराब तस्करी में प्रयुक्त अर्टिका कार क्रमांक DL 1C AE 6066 (कीमती ₹3,00,000/-) को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
*आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज*- आरोपी धनकुमार टंडन के विरुद्ध अपराध क्र. 570/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है तथा आरोपी को आज दिनांक 07.07.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
*पुलिस अधीक्षक का कड़ा संदेश:*- जिले में किसी भी प्रकार के अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार और परिवहन को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वाहनों का दुरुपयोग कर तस्करी करने वालों के वाहन राजसात करने और उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश सभी थाना/चौकी प्रभारियों को दिए गए हैं।”
आरोपी- धनकुमार टंडन पिता श्यामरतन टंडन, उम्र 58 वर्ष, साकिन खैंदा (ड), थाना सिटी कोतवाली






