Tuesday, February 24, 2026
More

    आज किसी भी जिले में उतर सकता है मुख्यमंत्री साय का हैलीकॉप्टर

    रायपुर। आज से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आकस्मिक दौरा है, मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर किसी भी जिले में उतर सकता है। आमजन से मिलकर समस्याओं का समाधान करेंगे। मुख्यमंत्री ग्रामीणों से मिलकर योजनाओं का फीडबैक लेंगे। सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आमजन से सीधे संवाद करेंगे। 31 मई तक समाधान शिविर में समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्पष्ट किया है कि सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य प्रशासन को जनता के द्वार तक ले जाना है। उन्होंने कहा, हमारा संकल्प है कि राज्य के हर नागरिक तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुँचे और कोई भी पात्र हितग्राही वंचित न रहे। सुशासन तिहार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनहित के प्रति प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण बन गया है। यह अभियान केवल आवेदन संग्रह या समस्या निराकरण का माध्यम नहीं है, बल्कि यह राज्य के शासन-प्रशासन और जनता के बीच सेतु बन गया है।

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!