Wednesday, February 25, 2026
More

    आज कैबिनेट बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई देंगे सीएम साय

    रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की अहम बैठक होने जा रही है। बता दें कि, बैठक दोपहर 12 बजे मंत्रालय में शुरू होगी। आज की बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन को विदाई दी जाएगी। मिली जानकारी के मुताबिक, खाद-बीज वितरण और युक्तियुक्तरण पर चर्चा होगी। नए शिक्षा सत्र की तैयारियों और मानसून सत्र पर भी चर्चा संभव है। साथ ही धर्मांतरण विधेयक बिल को भी मंजूरी मिल सकती है। इसके अलावा भी कई बड़े फैसले आज कैबिनेट की बैठक में लिए जा सकते है। आज होने जा रही बैठक में अमिताभ जैन की विदाई को बेहद खास माना जा रहा है। बता दें कि, पूर्ववर्ती रमन सरकार ने 2014 में तत्कालीन मुख्य सचिव सुनील कुमार को कैबिनेट बैठक में सम्मानपूर्वक विदाई दी थी। उसी परंपरा को साय सरकार दोहराने जा रही है। माना जा रहा है कि बैठक के बाद अमिताभ जैन अपने कक्ष से निजी सामान समेटकर मंत्रालय से विदाई लेंगे।

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!