Tuesday, February 24, 2026
More

    आज प्रदेश के कई हिस्सों में होगी हल्की बारिश

    रायपुर -पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज रविवार को उत्तरी भागों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। आज रायपुर में आकाश सामान्यत: मेघमय रहने तथा गरज चमक साथ के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है । अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 28 और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। फिलहाल 2 दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा लेकिन 10 दिसंबर के बाद मौसम साफ होगा।छत्तीसगढ़ मौसम विभाग की मानें तो आज रविवार 8 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के अनेक जिलों में सामान्यतः बादल छाने, हल्की से मध्यम बारिश और उत्तरी छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। अगले 2 दिनों तक अधिकतम तापमान में गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है। तत्पश्चात न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!