Monday, February 23, 2026
More

    आज राज्य नगरीय निकाय चुनाव का रिजल्ट जारी होगा, मतगणना कुछ ही देर में

    रायपुर।आज नगरीय निकाय चुनाव का रिजल्ट जारी होगा।  कुछ ही देर में मतगणना शुरू हो जाएगी। राज्य के नगर पंचायत ,नगर पालिक निगम में अध्यक्ष , महापौर एवं पार्षदों का भाग्य का फैसला कुछ ही देर में होगा।माना जा रहा है कि दोपहर 2 बजे तक शहर में किसकी सरकार बनेगी इसका सीन पूरी तरह से क्लियर हो जाएगा। सबसे पहले महापौर के नतीजे घोषित होंगे, इसके बाद पार्षदों के नामों का ऐलान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक, इन निकायों में मतदाताओं की कुल संख्या 44 लाख 75 हजार 703 है। सभी जिलों से मिले आंकड़ों के मुताबिक राज्य में औसत मतदान कुल 72.48% रहा। निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के मुताबिक मतगणना स्थल में एजेंट या कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक उपकरण जैसे मोबाइल फोन, आईपेड, लैपटॉप, स्मार्ट वॉच जैसे गैजेट लेकर भीतर नहीं जा सकते।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!