आज सीएम साय का रायगढ़ से राजनांदगांव तक दौरा

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को रायगढ़ और राजनांदगांव जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सीएम रायगढ़ में आयोजित ‘नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’ और तमनार क्षेत्र में आयोजित ‘करमा पूजा उत्सव’ में शामिल होंगे। शाम 5:50 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटने का कार्यक्रम निर्धारित है। मुख्यमंत्री शाम 7:15 बजे रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से कार द्वारा राजनांदगांव के लिए रवाना होंगे। इसके बाद रात 9:35 बजे मुख्यमंत्री राजनांदगांव के दिग्विजय स्टेडियम ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां रात 10:30 बजे तक उनका कार्यक्रम निर्धारित है। रात 11:58 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन वापस लौटेंगे।

 

 

Hot Topics

Related Articles