आदनार-चेमा मार्ग पर पुलिया के पास निर्माण कार्य जारी, कुछ दिनों तक आवागमन हो सकता है प्रभावित

रमेश कुमार सलाम जिला कोण्डागांव। जिला मुख्यालय कोण्डागांव से जुड़े ग्राम पंचायत आदनार और चेमा के समीप स्थित बड़े पुलिया के पास निर्माण कार्य प्रगति पर है। पुलिया के ठीक किनारे जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही है। इसके बाद मुरूम और गिट्टी डालकर सड़क को मजबूती प्रदान की जाएगी। साथ ही संबंधित हिस्से में डामरीकरण का कार्य भी किया जाना है।

पुलिया के आसपास सड़क पर दूर-दूर तक बड़ी गिट्टी डाली गई है, जिस पर आगे डामरीकरण किया जाना है। निर्माण कार्य पूरा होने तक आदनार और चेमा मार्ग से कोण्डागांव आने-जाने वाले ग्रामीणों एवं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

निर्माण कार्य और सड़क पर गिट्टी बिछाए जाने के कारण इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने की आशंका है। ऐसी स्थिति में कुछ दिनों के लिए मार्ग बंद भी रह सकता है। हालांकि, मार्ग बंद होने की अवधि और यातायात व्यवस्था को लेकर अभी स्पष्ट जानकारी उपलब्ध नहीं है।

राहगीरों से सावधानी बरतने की अपील

आदनार और चेमा मार्ग से कोण्डागांव जाने वाले लोगों को सलाह दी जाती है कि वे यात्रा करने से पहले मार्ग की स्थिति की जानकारी प्राप्त कर लें, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

पुलिया के आसपास सड़क को मजबूत करने और डामरीकरण का कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग से आवागमन अधिक सुविधाजनक होने की उम्मीद है।

 

 

Hot Topics

Related Articles