Tuesday, July 29, 2025
More

    आदिवासी ही सबसे बड़ा हिंदू है – मुख्यमंत्री साय

    कबीरधाम। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि आदिवासी ही सबसे बड़ा हिन्दू है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने  कबीरधाम जिले के बोड़ला में आयोजित हिन्दू सनातन धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आदिवासी आदिकाल से शिव-पार्वती की पूजा करते आए हैं।

    हम लोग पेड़-पौधों की पूजा करते हैं। हम लोग करमा पूजा करते हैं। करमा पूजा को भगवान मानते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी बहनें और माताएं उपवास रखकर करमा पूजा करते हैं।

    उससे बड़ा और कौन हिंदू हो सकता है, लेकिन हमारे समाज को तोड़ने का और आदिवासी समाज को भ्रमित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए हमारे जनजाति समाज को सतर्क रहने की जरूरत है।

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!