आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख की आर्थिक सहायता

बलौदाबाजार,3 सितम्बर 2026 प्राकृतिक आपदा से मृत परिवार के निकट परिजन के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजन धनसाय पिता गोटीलाल, निवासी ग्राम चरौदा क तहसील कसडोल की नहर के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी।

कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

Hot Topics

Related Articles