राजनांदगांव। आबकारी विभाग ने बुधवार को डोंगरगढ़ वृत्त के ग्राम मरईभट्टी व बोरतलाव में कार्रवाई करते हुए 60 बल्क लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त की। शराब 20-20 लीटर की केनों में भरी हुई थी, जिसे लावारिस हालत में रखा गया था। इसके अलावा मौके पर तैयार किए जा रहे करीब 1400 किलोग्राम महुआ लाहन को भी नष्ट किया गया।
यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) व 59-क के तहत की गई। मौके पर उपनिरीक्षक अनिल सिंह, मुख्य आरक्षक लालसिंह राजपूत और भोज उइके की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है एवं कार्यवाही जारी है।





