आम तोड़ना पड़ा महंगा: पेड़ से गिरकर ग्रामीण की मौत, इलाके में फैली सनसनी

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां आम तोड़ने पेड़ पर चढ़े एक ग्रामीण की नीचे गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। यह हादसा मगरलोड थाना क्षेत्र में हुआ है।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम भरदा निवासी विमलाल साहू अपने बेटे के साथ आम तोड़ने बगीचा गया हुआ था। बताया जा रहा है कि विमलाल साहू आम तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वो नीचे गिर पड़ा। इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। वहीं सूचना मिलने पर मगरलोड पुलिस भी मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Hot Topics

Related Articles