ईद मिलादुन्नबी पर बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के लिए युवाओं ने पुलिस का जताया आभार

बलौदाबाजार ,ईद मिलादुन्नबी पर्व के दौरान शहर में चाक-चौबंद सुरक्षा, सुगम यातायात और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्लिम समाज के युवाओं ने बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस का आभार जताया। मंगलवार को पार्षद सलमान शेख, मुस्लिम यंग कमेटी अध्यक्ष आदिल, जुनैद खान एवं इमरान खान के नेतृत्व में युवा प्रतिनिधिमंडल ने जिला पुलिस कार्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक गौरव राय से सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने पर्व के दौरान पुलिस द्वारा किए गए सुरक्षा प्रबंध, लगातार गश्त और यातायात व्यवस्था की सराहना करते हुए एसपी गौरव राय को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। युवाओं ने कहा कि पुलिस की सतर्कता और मुस्तैदी के चलते शहर में ईद मिलादुन्नबी का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि पुलिस और आम नागरिकों के आपसी सहयोग से जिले में सभी धार्मिक पर्व शांतिपूर्ण तरीके से मनाए जा रहे हैं। इस अवसर पर समाज के इमरान खान, नासिर खान, मोहसिन चौहान, रज़ा खान, अरबाज खान, बाबा खान, शाहनवाज खान, जुनैद खान, जुनैद खान, अमान खान, साहिल खान, अरशद खान, शाहरुख खान, तन्नी खान, अरशद खान, इरफान चौहान एवं समस्त युवा शामिल हुवे इस अवसर पर ने एसपी गौरव राय प्रतिनिधिमंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा और जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसी भी धार्मिक पर्व या सार्वजनिक आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न आम जनता और युवाओं  की सहभागिता महत्वपूर्ण है। और नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय से ही सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण कायम रखा जा सकता है।

Hot Topics

Related Articles