बलौदाबाजार/भाटापारा (रिपोर्टर मोहन तिवारी)● तुरतुरिया बाढ़ रेस्क्यू, सर्पदंश पीड़िता की जान बचाने और सड़क हादसों में त्वरित कार्रवाई करने वाली पुलिस व डायल 112 की टीम प्रशस्ति पत्र से सम्मानित
खाकी का सम्मान: जांबाज पुलिस अधिकारियों और जवानों की इस कर्तव्यनिष्ठा व बहादुरी को सलाम करते हुए पुलिस अधीक्षक ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित।
उफनती नदी में महा-रेस्क्यू: मातागढ़ तुरतुरिया की बालमदेही नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ के बीच फंसे दर्जनों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कसडोल पुलिस ने जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला।
आंधी-तूफान के बीच जिंदगी की जंग: ग्राम खम्हरिया रिसदा में तेज आंधी-बारिश के बीच सर्पदंश (सांप काटने) की शिकार 15 वर्षीय मासूम के लिए फरिश्ता बनी डायल 112 की टीम, समय पर अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान।
‘गोल्डन आवर’ में तत्परता: सड़क हादसों में गंभीर रूप से घायल लोगों को बिना वक्त गंवाए तत्काल पुलिस वाहनों में अस्पताल शिफ्ट कर दी गई नई जिंदगी।






