एंड्रयूज वार्ड 19 में बंद स्ट्रीट लाइटें दुरुस्त, पार्षद रोशन सोनी की तत्परता से मिली राहत

  • रात में आवागमन हुआ सुरक्षित, वार्डवासियों ने जताया आभार

मुंगेली। रिपोर्टर संदीप यादव।एड्रुज वार्ड क्रमांक 19 में पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों की सम स्या अब दूर हो गई है। वार्डवासियों से शिकायत मिलने के बाद युवा पार्षद रोशन सोनी ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित विभाग से समन्वय कर सभी बंद लाइटों को दुरुस्त कराया।

स्ट्रीट लाइटें चालू होने से वार्ड में रात्रि के समय आवागमन आसान हो गया है और महिलाओं, बुजुर्गों व बच्चों की सुरक्षा भी बढ़ी है।


  • जनता ने की सराहना

त्वरित कार्रवाई से खुश वार्डवासियों ने पार्षद रोशन सोनी के प्रति आभार जताया। लोगों ने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं पर तुरंत ध्यान देने से वार्ड में विकास के काम तेज हुए हैं।


  •  पार्षद का बयान

पार्षद रोशन सोनी ने कहा, “वार्डवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है। जनहित से जुड़ा कोई भी मुद्दा हो, उसके लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगा। किसी को भी रात में अंधेरे की वजह से परेशानी न हो, ये हमारी जिम्मेदारी है।”


 

Hot Topics

Related Articles