एक्ट्रेस अदा शर्मा ने रायपुर में रामनवमी मनाई, VIP रोड के राम मंदिर में पूजा की

रायपुर। बॉलीवुड अभिनेत्री अदा शर्मा छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। गुरुवार को वह रायपुर के वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचीं, यहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए और श्रीराम का भजन गाया। अदा शर्मा ने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए सभी लोगों को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दीं। मंदिर में जैसे ही अदा शर्मा पहुंचीं और भजन गाना शुरू किया। थोड़ी ही देर में मंदिर में भीड़ इकट्ठा हो गई और बड़ी संख्या में लोग उनके साथ सेल्फी ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा ने साल 2008 में आई फिल्म ‘1920’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। ये फिल्म भले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने में सफल नहीं रह पाई थी, लेकिन अदा शर्मा को पहचान दिला गई थी। इस फिल्म के बाद अदा शर्मा बॉलीवुड की एक जानी-मानी एक्ट्रेस बन गई थीं।

 

 

Hot Topics

Related Articles