डोंगरगांव(दीपक अवस्थी)। क्षेत्र के कबीर मठ नादिया में एक दिन की तेज बारिश के बाद अमर सिंह रावटे के खेत में सुबह 8 बजे 10 इंच आकार का गड्ढा बन गया जो देखते ही देखते अचानक एक कमरे के बराबर भीमकाय गड्ढा बन गया, जिससे क्षेत्र में लोगों में दहशत का माहौल है। विशालकाय गड्ढे को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा होने लगी है।सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस और राजस्व विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। गड्ढे का आकार और गहराई इतना बड़ा है कि पूरा समुंदर का पानी समा जाए देखें वीडियो:-
घटनास्थल पर लोगों की आवाजाही रोकने के लिए लाल झंडे लगाए गए हैं तथा क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया है। मौके पर नायब तहसीलदार जगदेव प्रसाद खूंटे, थाना प्रभारी आशीर्वाद रहटगांवकर, पटवारी, राजस्व निरीक्षक (आरआई) एवं पुलिस बल मौजूद रहकर स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे गड्ढे के आसपास न जाएं तथा सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। गड्ढा बनने के कारणों की जांच की जा रही है।






