एजी खबर का असर :नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजू रावटे की पहल से मुख्य मार्ग पर बने बोर का हुआ निराकरण

  • एजी खबर में न्यूज प्रकाशित होने के बाद संभावित बड़ी दुर्घटना टली


बालोद/चिखलाकसा:- नगर पंचायत चिखलाकसा से ग्राम खम्हारटोला जाने वाले मुख्य मार्ग के बीचों-बीच बने बोर (गड्ढे) से राहगीरों को लंबे समय से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के मौसम में यह समस्या और गंभीर हो गई थी, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी।एजी खबर के द्वारा मामले की जानकारी मिलने पर नगर पंचायत चिखलाकसा के उपाध्यक्ष राजू रावटे ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उनके प्रयासों से मुख्य मार्ग पर बने बोर का शीघ्र निराकरण कराया गया, जिससे मार्ग अब सुरक्षित और सुगम हो गया है। स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों ने नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजू रावटे की त्वरित पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय पर की गई कार्रवाई से बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका टल गई है। लोगों ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे कार्यों पर इसी प्रकार प्राथमिकता के साथ कार्रवाई की जाएगी।साथ ही एजी खबर को जनता की आवाज बनने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Hot Topics

Related Articles