Wednesday, February 25, 2026
More

    एसपी अंकिता शर्मा ने थाना प्रभारी पर लिया एक्शन

    डोंगरगढ़। धर्मनगरी डोंगरगढ़ में खुलेआम चल रहे अवैध सट्टा पट्टी कारोबार पर आखिरकार पुलिस की सख्ती शुरू हो गई है. जिले की कमान संभाल रहीं तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने तत्काल लेते हुए डोंगरगढ़ थाना प्रभारी उपेंद्र शाह को लाइन अटैच कर दिया है. पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, उपेंद्र शाह को उनके वर्तमान पद से हटाकर रक्षित केंद्र, राजनांदगांव भेजा गया है. वहीं डोंगरगढ़ थाने की नई जिम्मेदारी उप निरीक्षक सुमेन्द्र कुमार खरे को सौंपी गई है. आदेश 28 अक्टूबर से तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है. यह कार्रवाई प्रशासनिक दृष्टि से तो अहम है ही, साथ ही पुलिस की जवाबदेही को भी मजबूत करती दिख रही है. बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में डोंगरगढ़ क्षेत्र में सट्टा-पट्टी के अवैध कारोबार को लेकर कई शिकायतें सामने आई थीं.

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!