Monday, February 23, 2026
More

    एसीबी और ईओडब्ल्यू के दुर्ग में छापे

    दुर्ग।


    CGMCS मामले मे आज ACB-EOW ने दिन भर सर्च ऑपरेशन चलाया। ACB-EOW ने देर शाम सर्च ऑपरेशन को लेकर जानकारी साझा की। ACB-EOW की तरह से मिली जानकारी दी है कि छ.ग. मेडिकल सर्विसेज कार्पोरेशन लिमिटेड रायपुर के अधिकारीगण एवं संचालनालय स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मोक्षित कार्पोरेशन, गंज पारा दुर्ग, सीबी कॉरपोरेशन, जी.ई. रोड दुर्ग, रिकार्डर्स एवं मेडिकेयर सिस्टम, एचएसआईआईडीसी, पंचकुला हरियाणा एवं श्री शारदा इन्डस्ट्रीज, ग्राम तर्रा, तहसील धरसीवा रायपुर के साथ आपराधिक षडयंत्र कर पूल-टेंडरिंग कर, स्वास्थ्य विभाग में उपयोग होने वाले रीएजेंट एवं मशीन की बाजार मूल्य से अधिक कीमत पर विक्रय कर शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाया गया।

     

    इस संबंध में ब्यूरो में अपराध कमांक-05/2025, धारा-409. 120बी भादवि एवं धारा 13 (1) ए, सहपठित धारा 13 (2), 7 (सी) भ्र.नि.अ. 1988 संशोधित अधिनियम 2018, दिनांक 22.01.2025 दर्ज किया गया।

    विवेचना के तारतम्य में 27.01.2025 को आरोपियों के निवास स्थान एवं संबंधित जगहों पर ईओडब्ल्यू/एसीबी की टीमों ने जिला रायपुर, दुर्ग एवं हरियाणा के दर्जन भर से अधिक स्थानों पर रेड की कार्यवाही की।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!