ऐतिहासिक दान– विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति रायपुर को छात्रवृत्ति हेतु ₹1 करोड़ की सहायता

  • ब्राह्मण समाज ने उदारतापूर्वक दिए दान के लिए किया हृदय से आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज की अग्रणी संस्था ‘विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति’ (समता कॉलोनी, रायपुर) की बैठक में समाज के सम्मानित सदस्य, सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी श्री तोषपाल उपाध्याय जी (कपसदा वाले) ने दानशीलता की एक अनूठी और ऐतिहासिक मिसाल पेश की है।

श्री तोषपाल उपाध्याय जी ने समाज के प्रतिभावान व जरूरतमंद छात्र-छात्राओं के लिए विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति द्वारा चलाई जा रही छात्रवृत्ति योजना की सराहना करते हुए, युवाओं की बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए ₹1 करोड़ (एक करोड़ रुपये) की विशाल राशि दान करने की घोषणा की है।तोशपाल जी ने यह दान अपनी पत्नी स्व॰ सुधा उपाध्याय जी की स्मृति में दिया है।

✨ समाज के इतिहास का सबसे बड़ा व्यक्तिगत दान उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ी ब्राह्मण समाज के इतिहास में किसी एक व्यक्ति द्वारा दिया गया यह अब तक का सबसे बड़ा दान है। श्री तोषपाल जी की इच्छा व उनसे चर्चानुसार, इस राशि को बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) कराया जाएगा और प्रतिवर्ष इससे प्राप्त होने वाले ब्याज का उपयोग मेधावी व आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति के रूप में किया जाएगा।

करतल ध्वनि से गूंज उठा विप्र भवन इस अभूतपूर्व घोषणा पर बैठक में उपस्थित सभी प्रबुद्धजनों ने खड़े होकर करीब दो मिनट तक लगातार तालियां बजाकर श्री तोषपाल जी का अभिवादन किया।

“समाज के हर व्यक्ति की अपने परिवार के साथ-साथ समाज के प्रति भी उतनी ही जिम्मेदारी है।” — *दानदाता श्री तोषपाल उपाध्याय जी

विप्र सांस्कृतिक भवन प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र तिवारी ने संपूर्ण समाज की ओर से दानदाता श्री तोषपाल उपाध्याय जी के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

🌟 समाज के प्रबुद्धजनों की प्रतिक्रियाएं:

🔹 न्यायमूर्ति श्री टी. पी. शर्मा:”समाज के लिए आज का दिन अत्यंत गौरव का दिन है।”

🔹 श्री एस. के. तिवारी (रिटायर्ड IAS): “समाज आपके इस अनुकरणीय योगदान को कभी नहीं भूलेगा।”

🔹 श्री अनुराग पांडे (रिटायर्ड IAS): “गौरव की बात है कि हम सब इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बने।”

🔹 श्री राकेश चतुर्वेदी (रिटायर्ड IFS, पूर्व PCCF): “यह समाज के लिए अब तक की सबसे बड़ी दान राशि है।”

🔹 श्री अरुण शर्मा (संयोजक – विप्र छात्रवृत्ति योजना): “जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा के लिए यह राशि अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी।”

🔹 श्री ज्ञानेश शर्मा (अध्यक्ष – छत्तीसगढ़ युवा विकास संगठन एवं विप्र शिक्षण समिति ): “संस्था के प्रति समाज के अटूट विश्वास का ही परिणाम है कि आज इतनी बड़ी धनराशि संस्था को प्राप्त हुई है। इस विश्वास को बनाए रखना संस्था के सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है।”

उक्त कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों ने श्री तोषपाल उपाध्याय जी के इस नेक कार्य हेतु उनकी भूरी भूरी प्रशंसा की व उनका आभार व्यक्त किया। जिनमे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे-

श्रीमान/श्रीमती:- टी.पी. शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, अरूण शर्मा, शिवकुमार शर्मा, अनुराग पाण्डेय, अशोक तिवारी, ज्ञानेश शर्मा, सुरेन्द्र शुक्ला, के.के. शुक्ला, संजय दीवान, नटराज शर्मा, राकेश चतुवेर्दी, कुसुम शर्मा, प्रीति शुक्ला, विभा तिवारी, रत्ना मिश्रा, सुषमा ध्रुवकुमार तिवारी, सरिता शर्मा, ममता सुबोध शर्मा, ममता शर्मा, वसुधा पाण्डेय, अल्का तिवारी, मधु उपाध्याय, अशोक दीवान, ई.अनिल तिवारी, सी.के.पाण्डेय, रामेन्द्र उपाध्याय, दिनेश कुमार शर्मा, राजेन्द्र तिवारी, मिश्री लाल पाण्डेय, अनिल कुमार शर्मा, ओम प्रकाश तिवारी, अशोक शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, पंकज नयन पाण्डेय, नरेन्द्र कुमार शर्मा, बिहारी लाल शर्मा, अवधेश दुबे, सुरेन्द्र दीवान, कैलाश मिश्रा, राजेन्द्र तिवारी, राजू दुबे, सतीश शर्मा, चन्द्रशेखर दीवान, अरुणधर दीवान, सुमीत दुबे, सुयश शुक्ल, सुनील कुमार शर्मा, राकेश तिवारी, सुरेशचंद्र गौरहा, पार्थ चौबे, योगेश कुमार शुक्ला, योगेश तिवारी, दिलीप शर्मा, विवेक शर्मा, हरीश तिवारी, आर. के.शर्मा, अशोक तिवारी, सुनील कुमार पाण्डेय, संजय शर्मा, एस कुमार शर्मा, सुबीर तिवारी, ध्रुव पाण्डेय, भुपेन्द्र शर्मा, प्रकाश तिवारी, रमेश कुमार शर्मा, संदीप शर्मा, दिलीप धर दीवान इत्यादि।

श्री तोषपाल उपाध्याय जी के इस महान और प्रेरक कार्य को पुनः कोटि-कोटि नमन

Hot Topics

Related Articles