Thursday, February 26, 2026
More

    ऑनलाइन अटेंडेंस नियम का पालन नहीं कर रहे टीचर, शिक्षा विभाग की कोई सख्ती नहीं

    रायपुर।शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता बरतने और शिक्षकों की जवाबदेही तय करने के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों में ऑनलाइन अटेंडेंस सिस्टम शुरू किया है लेकिन  शिक्षक ऑनलाइन अटेंडेंस में दिलचस्पी ही नहीं ले रहे हैं। जानकर हैरत होगी कि जिलों में कुछ  शिक्षक ही डिजिटल अटेंडेंस दे रहे हैं। कुछ शिक्षक मोबाइल नहीं होने का तो कुछ नेटवर्क का बहाना बना रहे हैं। बावजूद शिक्षा विभाग इन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

    दरअसल राज्य सरकार ने स्कूलों में शिक्षकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने और मनमानी पर रोक लगाने के लिए ऑनलाइन हाजिरी सिस्टम लागू किया है। इसके तहत शिक्षकों को निर्धारित समय पर मोबाइल ऐप या पोर्टल के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करनी होती है। लेकिन रायगढ़ जिले में यह व्यवस्था केवल कागजों तक ही सीमित रह गई है।

    अधिकांश शिक्षक  नियमित रूप से हाजिरी नहीं भर रहे या इस सिस्टम से ही नहीं जुड़े हैं।खास बात यह है कि समग्र शिक्षा विभाग की ओर से सभी शिक्षकों को ऑनलाइन अटेंडेंस देने स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया गया है। लेकिन फिर भी शिक्षक अटेंडेंस को लेकर गंभीर नहीं है। अटेंडेंस ना देने के पीछे कोई नेटवर्क का बहाना बना रहा है तो कोई एंड्रॉयड फोन न होने की बात कह रहा है। शिक्षकों का यहां तक कहना है कि ऑनलाइन अटेंडेंस के विकल्प के तौर पर बायोमैट्रिक अटेंडेंस और डिवाइस की व्यवस्था की जानी चाहिए।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!