संदीप यादव मुंगेली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन बाज के तहत मुंगेली पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। सरगांव पुलिस ने कच्ची महुआ शराब तस्कर पर ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को दिनांक 08.10.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कच्ची महुआ शराब लेकर ग्राम मचहा से सरगांव की ओर जा रहा है। सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ ग्राम बावली स्कूल के पास मर्राकोना रोड पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम परसोत्तम पिता शेरदास जांगड़े उम्र 45 वर्ष साकिन मचहा थाना सरगांव बताया।
आरोपी के कब्जे से 187 नग पॉलिथीन में भरी 56 लीटर 100 मिली लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची महुआ शराब कीमती 8000 रुपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर सायकल होंडा सीजी-28 के-5127 कीमती 40000 रुपये, कुल जुमला 48000 रुपये का मशरूका जप्त किया गया है।
आरोपी के विरुद्ध थाना सरगांव में अपराध क्रमांक 150/2026 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
इस कार्यवाही में उप निरीक्षक सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी प्रभारी साइबर सेल, प्रआर यशवंत डाहिरे, रवि जांगड़े, नोखेलाल कुर्रे, नरेश यादव, प्रआर अशोक कौशिक, आर विश्वनाथ राजपूत, राहुल यादव, राकेश बंजारे, अतुल ठाकुर, रामकिशोर कश्यप, हेमसिंह, भेषज पाण्डेकर, परमेश्वर एवं राहुल कांत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।






