Wednesday, February 25, 2026
More

    कटहल के पेड़ पर लटकती मिली अधेड़ की लाश, इलाके में सनसनी

    खैरागढ़। जिले के खैरागढ़ थाना क्षेत्र के जमातपारा से बड़ी खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह जमातपारा वार्ड निवासी अधेड़ नरोत्तम पटेल (58 वर्ष) का शव उसकी ही बाड़ी में कटहल के पेड़ से लटकता मिला। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।जानकारी के अनुसार मृतक सुबह करीब 5 बजे घर से निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव बाड़ी स्थित पेड़ से झूलता हुआ दिखाई दिया। परिजनों ने तत्काल सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

    फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अचानक हुई इस घटना से वार्ड में शोक और दहशत का माहौल है।

     

     

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!