कड़ी मेहनत से ही मंजिल हासिल की जा सकती है: डॉ. अमरोहित

डोंगरगांव।किसी भी लक्ष्य को तय कर जबरदस्ती नहीं, कड़ी मेहनत करने से ही मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है। विषयवस्तु को हल्के में नहीं, गहराई से अध्ययन करने से ही वर्तमान दौर में प्रतियोगी परीक्षाओं को क्रैक किया जा सकता है। उक्त बातें प्रतियोगी परीक्षा पुस्तकों के लेखक डॉ. गीतेश अमरोहित ने युवा अभ्यार्थियों को टिप्स देते हुए कही।

इसमें नालंदा लाइब्रेरी के अभ्यर्थी भी सम्मिलित हुए। सेमीनार का मुख्य उद्देश्य था पीएससी परीक्षा एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाली चुनौतियां एवं समाधान। छत्तीसगढ़ी भाषा मानकीकरण समिति के सदस्य, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. अमरोहित ने प्रश्नों का जवाब देते हुए प्रतियोगी परीक्षा तैयारी संबंधी कई टिप्स दिए। प्रेरक उदाहरणों और प्रसंगों से सफलता प्राप्ति के गुर बताते हुए कहा कि कोई भी लक्ष्य समर्पण और धैर्य मांगती है, इससे घबराना नहीं है। कार्यक्रम में डॉ. अमरोहित ने कहा कि हमें प्रयास करना चाहिए कि हमारे हुनर और आदत के आधार पर कैरियर  का  चुनाव करें।

छत्तीसगढ़ पीएससी एवं अन्य राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवा अभ्यार्थियों के सवालों के जवाब दिए।

 

Hot Topics

Related Articles