डोंगरगांव।कबीरमठ धाम ग्राम नांदिया में आयोजित “फाल्गुन महोत्सव” व कबीर संत सम्मेलन में ग्राम नंदिया पधारे प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी ने कबीरमठ ट्रस्ट की माँग पर कबीरमठ के विकास के लिए 11 लाख रुपए, प्रत्येक वर्ष आयोजन हेतु बजट में प्रावधान करने, कार्यक्रम स्थल में “डोम निर्माण”, ग्राम नंदिया के युवाओं की मांग पर ग्राम नांदिया में *मिनी स्टेडियम* खेल को बढ़ावा देने हेतु, व राजनांदगांव में *कबीर प्रवेश द्वार* निर्माण की घोषणा करते हुए सभी घोषित किए गए कार्यों के लिए पर्याप्त राशि प्रदान किए जाने की मंच से घोषणा की, माननीय सांसद व महापौर की विशेष मांग को मंजूरी देते हुए संत कबीर सत्संग व फाल्गुन महोत्सव की उपस्थित जनमानस को अपनी ओर से शुभकामनाएं एवं बधाईयां देते हुए आयोजन ट्रस्ट का आभार प्रगट किया।





