Thursday, February 26, 2026
More

    कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

    राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों, पटवारियों, समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी छुरिया सुश्री दीक्षा नंदेश्वर, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सीतागोटा श्री डिम्पल खापर्डे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कोकपुर श्री शैलेश साहू, पटवारी छुरिया श्री प्रशांत सिंह ठाकुर, पटवारी श्री घोघरे श्री आशीष साहू, पटवारी बम्हनी चारभाटा श्री सोनम कोकिला,पटवारी घुपसाल श्री डेविड भूआर्य, पटवारी श्री राहुल कसेट, पटवारी श्री हुकुम चंद महिलांग, समिति प्रबंधक जोब श्री धनसिंग, समिति प्रबंधक गहिराभेड़ी श्री बसंत, समिति प्रबंधक कुमर्दा श्री मनकलाल साहू, डाटा एण्ट्री ऑपरेटर धान उपार्जन केन्द्र बोरतालाव श्री भागचंद साहू, डाटा एण्ट्री ऑपरेटर धान उपार्जन केन्द्र गहिराभेंडी श्री रिमन्त कुमार साहू, डाटा एण्ट्री ऑपरेटर धान उपार्जन केन्द्र जोब श्री विनोद साहू को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!