कांग्रेसजनों ने धूमधाम से मनाया यशवंत शर्मा का जन्मदिन, शहर कार्यालय में लगा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा

  • दिलीप बंजारा, दीपक गुप्ता, जीतू श्रीवास्तव समेत सभी नेताओं ने केक काटकर दी बधाई

मुंगेली (रिपोर्टर-संदीप यादव)।शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कार्यकर्ता यशवंत शर्मा का जन्मदिन बुधवार को शहर कांग्रेस कार्यालय में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा।

जन्मदिन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुई। इसके बाद केक काटकर यशवंत शर्मा को जन्मदिन की बधाई दी गई। उपस्थित नेताओं ने मिठाई खिलाकर और पुष्पगुच्छ देकर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

*प्रमुख कांग्रेसजन रहे मौजूद*

इस अवसर पर *सेवादल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दिलीप बंजारा*, *शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक गुप्ता*, *मंडल अध्यक्ष जीतू श्रीवास्तव*, *शहर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आरिफ खोखर*, *जलेश यादव*, *महामंत्री नीरज यादव* सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा *राजा मानिक रूप दास, चतुर्वेदी, राम तालरेजा, दादू मल्हा, निजाम खान, लल्लू, आयुष सिंह ठाकुर* समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए।

नेताओं ने कहा कि यशवंत शर्मा पार्टी के समर्पित और कर्मठ कार्यकर्ता हैं। उनके जन्मदिन पर सभी ने उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के अंत में यशवंत शर्मा ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर काम करते रहेंगे।

Hot Topics

Related Articles