कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का फूंका पुतला, जमकर की नारेबाजी

बालोद।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रवाल की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने बालोद जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस मौके पर जय स्तंभ चौक में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का पुतला दहन भी किया. जिला मुख्यालय स्थित राजीव भाव से कांग्रेसी रैली की शक्ल में नारेबाजी करते हुए जय स्तंभ चौक पहुंचे और फिर पुतला दहन किए.

इस मौके पर क्षेत्र की विधायक व महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा, कांग्रेस कमेटी बालोद के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी सहित कांग्रेस के पदाधिकारी व बड़ी संख्य में कांग्रेसी मौजूद रहे. कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि राजनीतिक द्वेष की भावना से कार्रवाई की जा रही है और इसका लोकतांत्रिक तरीके से विरोध जारी रहेगा।

Hot Topics

Related Articles