कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात की डॉ. चरणदास महंत ने

भाटापारा (मोहन तिवारी)भाटापारा दौरे के दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत ने क्षेत्रीय कार्यालय कांग्रेस भवन में ऊर्जावान और समर्पित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भेंट-मुलाकात की।

बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, जनहित के मुद्दों और क्षेत्र के विकास को लेकर विस्तृत एवं सकारात्मक चर्चा हुई। विधायक इंद्र साव के निज निवास पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ. चरणदास महंत का आत्मीय आगमन हुआ।इस आत्मीय स्वागत और ऊर्जा से भरपूर संवाद के लिए भाटापारा के सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं समस्त देवतुल्य कार्यकर्ताओं का सहृदय आभार।

इस अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश की समसामयिक राजनीतिक परिस्थितियों, जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों तथा क्षेत्र के विकास संबंधी विभिन्न विषयों पर सार्थक एवं विस्तृत चर्चा हुई।

इस अवसर पर विधायक श्री इंद्र साव जी, जिला अध्यक्ष सुश्री सुमित्रा धृतलहरे जी जिला पदाधिकारी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवादल के प्रमुख कार्यकर्ताओं सहित भारी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे।

Hot Topics

Related Articles