Wednesday, April 30, 2025
More

    कांग्रेस का प्रदर्शन, सीएम हाउस का घेराव करने निकले

    रायपुर।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन कर रही है। कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति को लेकर कांग्रेस  कार्यकर्ता और नेता राजधानी के सीएम हाउस का घेराव कर रहे हैं। इससे पहले गांधी मैदान में जनसभा आयोजित की गई। इसमें प्रदेश भर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा स्‍थल से सभी कांग्रेस सीएम हाउस की ओर कूच के लिए निकल चुके हैं।

     

    जनसभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम हाउस की ओर निकल चुके हैं। इधर पुलिस ने भी सीएम हाउस को घेर रखा है। जहां अलग-अलग लेयर में बैरिकेड्स पुलिस ने लगाए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहला बैरिकेड्स तोड़ दिया है। कार्यकर्ता सीएम हाउस की ओर कूच कर रहे हैं। इस बीच पुलिस और कांग्रेसियों के बीच झूमाझठकी भी हुई।

     

     

    आकाशवाणी चौक पर लगाई बैरिकेडिंग

    कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री निवास की ओर बढ़ रहे हैं। सीएम हाउस  घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद हैं। इस बीच आकाशवाणी चौक पर बैरिकेडिंग लगाकर कांग्रेस नेताओं को रोकने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पहला बैरिकेड तोड़ दिया और आगे की ओर बढ़ गए हैं।

     

    सरकार कुंभकरण की नींद सो रही: बैज

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार  पर बड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा छत्तीसगढ़ की जनता के हित की लड़ाई है। छत्तीसगढ़ में माताओं बहनों पर अत्याचार हो रहा है। हमारे कार्यकर्ता सरकार को नींद से जगाने में लगे हुए हैं। लेकिन यह सरकार कुंभकरण की नींद में सोई हुई है। इस प्रदेश में सबसे बड़ी चुनौती बेटी और माता बहनों को बचाने का है। विधानसभा का घेराव किए, ब्लॉक जिलों में प्रदर्शन किए लेकिन सरकार नहीं जागी।

     

    प्रदेश में हर 3 घंटे में 1 बलात्कार की घटना

    दीपक बैज ने कहा कि जहां जहां अन्याय होगा, चाहे धूप हो गर्मी हो बारिश  हो लड़ने के लिए कांग्रेस तैयार है। एक भगवान विष्णु लोगों की रक्षा करते हैं। और एक विष्णु जनता का रक्षक नहीं भक्षक है। यहां आए लोगों का धन्यवाद। कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता सीने में गोली खाने को तैयार है। इस संवेदनहीन सरकार को उखाड़ फेंकने की लड़ाई लड़ेंगे। झीरम घाटी में गोली खाने वाले हमारे नेता है, हम सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। ये गांधी की आंधी है कभी नहीं रुकेंगे।

     

    93 हत्‍याएं हुई, कानून व्‍यवस्‍था चरमराई

    प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दावा किया कि सिर्फ रायपुर ( में पिछले एक साल में 93 हत्याएं हुई हैं, जिससे साफ है कि राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अपराध रोकने में विफल रही है और जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!