Tuesday, February 24, 2026
More

    कांग्रेस नेता धनेंद्र साहू ने गृहमंत्री विजय शर्मा को किया फोन, सूने क्या कहा? FB पर खुलासा

    रायपुर। नक्सलवाद पर आखिरकार सत्तारुढ़ भाजपा सरकार के साथ विपक्षी दल कांग्रेस के सुर ताल एक होते नजर आ रहे हैं. यह बात पूर्व छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू के बयान से होती है, जिसमें उन्होंने नक्सलवाद के मुद्दे पर सरकार के साथ होने की बात कही थी. धनेंद्र साहू के बयान की सराहना करते हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उन्हें फोन कर इस दिशा में सरकार के प्रयासों से अवगत कराया. उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष धनेंद्र साहू से फोन पर नक्सल मुद्दे पर किए बातचीत को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. उन्होंने कहा कि उनके (धनेंद्र साहू) के साथ कांग्रेस के कई नेताओं के (नक्सलवाद पर) सकारात्मक बातों को सुनकर धन्यवाद देने के लिए फोन किया है. हम सरकार के साथ है, और लाल आतंक समाप्त होना चाहिए. इस पर धनेंद्र साहू ने कहा कि जो सच्चाई है, वह बोलना ही है. इस पर हम सरकार के साथ हैं. पहली बार इतनी कार्रवाई हो रही है. विपक्ष का मतलब यह नहीं है कि सही काम का भी विरोध किया जाए. इसके साथ ही विजय शर्मा ने बस्तर ओलंपिक और बस्तर पुंडम की जानकारी देते हुए बताया कि नक्सल पीड़ित परिवारों के लिए अलग से सर्वे कराकर प्रधानमंत्री आवास प्रदान किया जा रहा है.

     

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!