रायपुर। सीएम विष्णुदेव साय आज वक्फ सुधार जनजागरण अभियान में शामिल हुए। इस अभियान में सीएम ने कहा, कांग्रेस सरकार ने वक्फ बोर्ड को ऐसी तानाशाही शक्तियां प्रदान की, जिससे न केवल वक्फ बोर्ड ने अपने दायरे का उल्लंघन करते हुए सरकारी जमीन पर क्लेम कर दिया अपितु मंदिरों की जमीन पर भी क्लेम किया। कांग्रेस पार्टी को केवल अपने वोट बैंक की चिंता है, पसमांदा मुस्लिमों और मुस्लिम समुदाय की विधवा महिलाओं को उनका अधिकार मिले, इससे उन्हें कोई सरोकार नहीं है।





