जियाउल खान ,लखनपुर/ सरगुजा
- दो पिकअप में ठूंसकर ले जाए जा रहे थे 8 मवेशी, एक की मौके पर और एक की इलाज के दौरान मौत
लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चैनपुर काजू बाड़ी के पास पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो पिकअप वाहनों में क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाए जा रहे 8 मवेशियों को बरामद किया है। मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान एक मवेशी मृत अवस्था में मिला, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य मवेशी की उपचार के दौरान थाने परिसर में मौत हो गई।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शनिवार की रात चैनपुर काजू बाड़ी के पास दो पिकअप वाहनों में मवेशियों को अवैध रूप से बूचड़खाने ले जाने के लिए परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर पिकअप क्रमांक UP 25 KT 0155 और UP 25 JT 4974 को पकड़ा। दोनों वाहनों की जांच करने पर कुल आठ मवेशी मिले, जिन्हें क्रूरतापूर्वक वाहनों में लोड किया गया था।
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम सूरज सारथी पिता रामेश्वर सारथी 32 वर्ष निवासी चैनपुर थाना लखनपुर,नितिक राणा पिता रामकिशोर 25 वर्ष बरेली उत्तरप्रदेश,जमी़न उर्फ जमी़र अंसारी पिता फखरुद्दीन 42 निवासी अंबिकापुर, मोहम्मद अयूब पिता मो इदरीश 45 वर्ष और मोहम्मद जुनैद पिता मो अयुब 18 वर्ष निवासी जिला बदायूं उत्तरप्रदेश बताया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम की धाराओं 4, 6, 10 तथा पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध करते हुए आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।दो मवेशियों की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने शवो का विधिवत कफन दफन किया गया।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध मवेशी परिवहन और तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा है। मामले की विवेचना जारी है और पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मवेशियों को कहां से लाया गया था और उन्हें कहां ले जाया जा रहा था।
दो मवेशियों की मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर विधिवत कफन दफन किया गया।
संपूर्ण कार्रवाई में लखनपुर थाना प्रभारी संपत पोटाई, सहायक उप निरीक्षक मनीष तिवारी, प्रधान आरक्षक सतीश सिंह, पीताम्बर सिंह आरक्षक दसरथ राजवाड़े, नमीष सिंह, चित्रसेन प्रधान, आशीष चौहान, सुरेश गुप्ता कुश सोनी की सक्रिय योगदान रहा।








