Thursday, February 26, 2026
More

    कार के सामने मवेशी आया, महिला की दर्दनाक मौत

    बिलासपुर। जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. सकरी थाना क्षेत्र के भरनी के पास सड़क पर अचानक मवेशी आ जाने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई. इस घटना में कार में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई और उसके पति, बहू और एक मासूम बच्ची घायल हो गए. पति की हालात काफी गंभीर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार तेज रफ्तार में भरनी की ओर जा रही थी. इसी बीच अचानक एक मवेशी सड़क पर आ गया. गाय को बचाने की कोशिश में चालक कार पर नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का सामने का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. जहां मृतिका के पति को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है. हालांकि मृतिका की बहू और मासूम बच्ची की हालत स्थिर बताई जा रही है।

    Hot Topics

    Related Articles

    error: Content is protected !!