कुसुमकसा/डोंडी (हितेश डोंगरे):- कुसुमकसा मंडल के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा हेतु भाजपा कुसुमकसा मंडल अध्यक्ष योगेन्द्र सिन्हा एवं डौंडी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री मुकेश कौडो जी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दौरा किया। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती आशा आर्य, भाजपा डौंडी मंडल अध्यक्ष श्री रुपेश नायक, मंडल महामंत्री श्री हिंसा साहू, श्री मितेंद्र वैष्णव, श्री पोषण भुआर्य, मंडल मंत्री श्रीमती मंजू चक्रधारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा महामंत्री श्री हेमंत साहू, युवा मोर्चा अध्यक्ष श्री सचिन साहू, भाजपा झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री हितेश डोंगरे, श्री अंकित टाटिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। टीम द्वारा पूर्व कार्यकाल में स्वीकृत एवं वर्तमान में अधूरे पड़े विकास कार्यों का स्थल निरीक्षण किया गया। जनपद अध्यक्ष श्री मुकेश कौडो ने कहा, “जिन ग्राम पंचायतों में पिछले कार्यकाल के कार्य अभी तक पूर्ण नहीं हुए हैं, उस विषय को आगामी जनपद पंचायत की बैठक में प्रमुखता से रखकर जल्द से जल्द सभी विकास कार्यों को पूर्ण कराया जाएगा।” उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार में गांव-गांव में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। दौरे के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों से भेंट कर उन्हें बधाई भी दी गई।





