कृष्णा कॉलोनी के वार्डवासियों से नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने की आत्मीय मुलाकात

भाटापारा/नयापारा वार्ड के कृष्णा कॉलोनी के वार्डवासियों एवं आमजनों ने नगर पालिका अध्यक्ष अश्वनी शर्मा के निवास पर पहुंचकर उनसे आत्मीय भेंट-मुलाकात की। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष ने सभी से स्नेहपूर्वक संवाद किया और क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

मुलाकात के दौरान वार्डवासियों ने क्षेत्र की समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को सामने रखा। अश्वनी शर्मा ने सभी की बातें, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं तथा जनहित से जुड़े विषयों पर संवाद किया।

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आमजनों का इस तरह स्नेह और विश्वास के साथ मिलना हमेशा आत्मीयता के साथ नई ऊर्जा का एहसास कराता है। उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह, विश्वास और साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

इस दौरान कृष्णा कॉलोनी के वार्डवासी एवं आमजन मौजूद रहे और क्षेत्रीय विषयों को लेकर आपसी संवाद हुआ।

Hot Topics

Related Articles