बलौदाबाजार | भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर आज शुक्रवार को को शहर में कृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन को ऐतिहासिक और आकर्षक बनाने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसी सिलसिले में गुरुवार को महामाया मंदिर के पीछे स्थित झेरिया यादव समाज भवन में कृष्ण जन्माष्टमी समिति की बैठक हुई। इसमें जिले के विभिन्न क्षेत्रों से यादव समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।
बैठक में समाज की एकजुटता के साथ शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यादव समाज के सभी वर्ग एकजुट होकर शोभायात्रा में शामिल होंगे। वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में युवाओं को आयोजन की प्रमुख जिम्मेदारी दी जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 सितंबर को सुबह 9 बजे कार्यक्रम शुरू होगा।








