रायपुर। छत्तीसगढ़ में दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार ननों का मुद्दा गरमाया हुआ है. प्रदेश में लगातार दूसरे राज्य के सांसदों का दौरा जारी है. इस बीच शुक्रवार को केरल के चार सांसद रायपुर पहुंचे हैं, जो दुर्ग जेल में बंद ननों से लगभग 11 बजे मुलाकात करने जाएंगे. इसके बाद रायपुर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के साथ मिलकर प्रदर्शन करेंगे।केरल से सांसद कोडिकुन्निल सुरेश, एंटो एंटनी, डीन कुरियाकोसे और हिबी ईडन आज सुबह रायपुर पहुंचे. केरल सांसदों का डेलिगेशन आज दुर्ग जेल में बंद ननों से मुलाकात करेगा. वहीं राजधानी रायपुर में दोपहर 3 बजे करीब ननों की गिरफ़्तारी को लेकर बड़े प्रदर्शन की तैयारी है. इस विरोध प्रदर्शन में केरल सांसदों के साथ कांग्रेस सह-प्रभारी जरीता लैतफलांग समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।





